आयुष शिविर में 19 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

Posted On:- 2026-07-28




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के उद्देश्य से  सूरजपुर जिला के ग्राम रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर तथा वयोमित्र योजना के तहत निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. कीर्ति एवं श्री झूलसिंह कंवर (एमपीडब्ल्यू) ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। विशेष रूप से हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, गठिया, मांसपेशियों से संबंधित विकारों तथा वृद्धजनों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त लोगों का परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से योग, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि बढ़ती उम्र में नियमित व्यायाम, उचित खानपान और समय पर स्वास्थ्य जांच से जोड़ों एवं मांसपेशियों संबंधी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

शिविर में कुल 19 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उपस्थित लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित आयुष शिविरों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सुलभ, किफायती और पारंपरिक चिकित्सा आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, जिससे विशेषकर वृद्धजनों और अस्थि-जोड़ संबंधी समस्याओं से पीडि़त लोगों को स्थानीय स्तर पर राहत मिल सके।



Related News
thumb

ज़िला स्तर पर 'गति शक्ति' को रफ़्तार : ज़िला मास्टर प्लान को लेकर अ...

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के अध्...


thumb

कलेक्टर की समीक्षा बैठक : शासकीय पोर्टल, हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गद...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करें :...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा ...


thumb

बड़े बेन्दरी में 36.01 लाख के स्वास्थ्य व सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन...

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेन्दरी में सोमवार को 36.01 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया ...