दंतेवाड़ा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के अध्यक्षता में जिले के समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुखों के लिए जागरूकता पोर्टल उपयोग एवं क्षमता निर्माण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के डंकिनी सभाकक्ष में किया गया।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री गति शक्ति टीम के जीआईएस विशेषज्ञ आलोक शर्मा एवं प्रशांत शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों को प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग, जीआईएस आधारित योजना निर्माण, डेटा एकीकरण, विभागीय समन्वय तथा विकास परियोजनाओं की वैज्ञानिक मॉनिटरिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के माध्यम से विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं का बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यशाला में उपस्थित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पोर्टल संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने विभागों को नियमित रूप से पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं अद्यतन करने तथा विकास कार्यों के नियोजन एवं क्रियान्वयन में प्रधानमंत्री गति शक्ति प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने का आग्रह किया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना तथा पारदर्शी एवं त्वरित विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा, जिला व्यापार एवं उदयोग केंद्र के महाप्रबंधक रविशंकर नेताम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...
कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...