कोण्डागांव (वीएनएस)। विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेन्दरी में सोमवार को 36.01 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने 28.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन तथा 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से बड़े बेन्दरी सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, सांस्कृतिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बड़े बेन्दरी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य फागेश्वरी, प्रेम सिंह नाग, सुरेश कुमार देवांगन, सुरेश देवांगन, बालसिंह बघेल एवं संतोष पात्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...
कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...