दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विभिन्न इंडिकेटर के तहत पोर्टल एंट्री में संतोषजनक प्रगति लाए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज आवेदनों के संदर्भ में अधिकारियों को सचेत किया कि जो आवेदन समय सीमा से बाहर होने वाले है उनका तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने बाढ़ आपदा राहत के तैयारियों के संबंध में मोटर बोर्ड एवं जनरेटर की उपलब्धता तथा मानव संसाधन को सभी आवश्यक तैयारियों के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस क्रम में बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, सुशासन तिहार 2026, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं देयक के भुगतान की स्थिति, एग्रीस्टेक पंजीयन, आई गोट/एचआरएमएस क्रियान्वयन, तेलंगाना राज्य में पुर्नवासित परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में धारित सम्पत्ति एवं अन्य के संबंध में वृहद समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...
कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...