कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए शासन के निर्देशानुसार सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक विद्यालय में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराने के लिए भी कहा। साथ ही सभी विद्यालयों में वीबीजीरामजी के माध्यम से पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिक से अधिक पौधारोपण पर बल देते हुए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी परिसरों में पौधे लगाने तथा हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन बाउंड्री विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खाद एवं बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच, निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने तथा टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली और ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया। बैठक में विद्युत उपकेंद्रों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...
कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...