रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कलेक्ट्रेट के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ राजकुमार सिदार पर सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की सर्पदंश से मौत के बाद शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के लिए बाबू राजकुमार सिदार रिश्वत की मांग कर रहा है।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी बाबू को 50 हजार रुपये का चेक रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद रायगढ़ कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) पौधे लगाने की अपील की है, ताकि कुपोष...
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरियाणा प्रवास के दौरान विश्व की प्राचीनतम नगरीय सभ्यताओं में शामिल सिंधु-घाटी (हड़प्पा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रभावी नेतृत्व में वन विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य जै...
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर...
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पह...
को केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” के अंतर्गत 'तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।