जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

Posted On:- 2026-07-30




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 521.9 मिलीमीटर का 75.1 प्रतिशत है। गुरुवार को जिले में औसतन 10.3 मिलीमीटर दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में मानसूनी वर्षा की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिवेदन के अनुसार जिले में सर्वाधिक 22.0 मिलीमीटर दैनिक वर्षा पत्थलगांव तहसील में दर्ज की गई। इसके बाद जशपुर में 18.0 मिमी., कांसाबेल में 13.5 मिमी., मनोरा में 12.8 मिमी., फरसाबहार में 12.2 मिमी., बगीचा में 8.1 मिमी., सन्ना में 5.9 मिमी., कुनकुरी में 5.3 मिमी., दुलदुला में 3.9 मिमी. तथा बागबहार में 1.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक की प्रगामी वर्षा के अनुसार मनोरा तहसील में 662.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 124.1 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। वहीं कांसाबेल में 418.1 मिमी. (98.4 प्रतिशत) तथा सन्ना में 485.5 मिमी. (89.7 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। अन्य तहसीलों में जशपुर में 398.8 मिमी. (74.7 प्रतिशत), कुनकुरी में 461.9 मिमी. (73.8 प्रतिशत), पत्थलगांव में 421.4 मिमी. (74.4 प्रतिशत), दुलदुला में 302.3 मिमी. (59.9 प्रतिशत), बगीचा में 320.0 मिमी. (59.1 प्रतिशत), फरसाबहार में 232.9 मिमी. (61.1 प्रतिशत) तथा बागबहार में 216.1 मिमी. (38.2 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।




Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...