जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड दोबारा सक्रिय कर दिया गया।
आधार कार्ड पुनः चालू होने के बाद अब राम साय फिर से दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी दूर होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।
राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की जनहितकारी पहल के कारण आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण हो रहा है।
सेवा सेतु ऐसे ही जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...
विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...