सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक साहू को मिला नई नंबर प्लेट

Posted On:- 2026-07-31




महासमुंद (वीएनएस)। आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लगातार प्रभावी साबित हो रही है। शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बम्हनीडीह निवासी पूनम साहू को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के मात्र दो दिन के भीतर ही उनकी कार के लिए नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी गई।

पूनम साहू ने बताया कि नंबर प्लेट नहीं मिलने से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही जिला परिवहन विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी। साहू ने कहा कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान होने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावी व्यवस्था और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

“सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम, बेमेतरा को बनाएं प्रदेश का अग्...

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...


thumb

अनुकूलता का राग और प्रतिकूलता का द्वेष छोड़ें : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा


thumb

विधानसभा अध्यक्ष को मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने भेंट की 'गाय एक अनुस...

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...


thumb

जशपुर में अमानक पनीर व डेयरी एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्...

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।


thumb

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्...

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...


thumb

महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...