प्रधानमंत्री आवास योजना बनी जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान, लोगों का अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार

Posted On:- 2026-07-31




जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बनी वरदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को मिल रहा अपना आशियाना जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय कभी कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुनील पांडेय को पक्के आवास की सौगात मिली। योजना से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला।

सुनील पांडेय बताते हैं कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर होने से परिवार निश्चिंत होकर रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया विश्वास और खुशियां लेकर आई हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...