ट्रंप ने ईरान पर और हमले करने का लिया संकल्प

Posted On:- 2026-08-01




वॉशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत सफल होगी, इसको लेकर उनका भरोसा कम हुआ है। कैंप डेविड में पहली बार टीवी पर लाइव दिखाई गई कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जारी राजनयिक बातचीत के बावजूद प्रशासन ईरान पर दबाव बनाए रखेगा। आने वाले हफ्तों में क्या उम्मीद की जाए, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, "हम उन पर जोरदार प्रहार करेंगे और एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब वे इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।

ट्रंप ने कहा, उनके (ईरान) पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और वे परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकते। अगर ऐसा होता, तो अब तक मध्य पूर्व पूरी तरह तबाह हो चुका होता।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को भारी सैन्य नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उसके पास अभी भी सीमित क्षमताएं बची हुई हैं। उन्होंने कहा, उनके पास न तो नेवी है, न एयर फोर्स और न ही एंटी-एयरक्राफ़्ट सिस्टम। इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें कोई क्षमता नहीं है। उनमें कुछ क्षमता है, लेकिन बहुत कम।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ने अपना अभियान तेज कर दिया है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, हमने पहले ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। उनके पास 159 जहाज थे। यह उनकी पूरी नेवी यही थी। उनकी पूरी नेवी अब समुद्र की तलहटी में पड़ी है। मैं इसे ही बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई कहूंगा। उनके पास 200 हवाई जहाज थे, वे सभी नष्ट हो गए।



Related News
thumb

चीन की ट्रेन ने 5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, बनाया नय...

चीन में एक प्रयोगात्मक मैग्लेव ट्रेन ने अपनी रफ्तार बढ़ाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।


thumb

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। 28 वर्षीय लेविट व्हाइट हा...


thumb

लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लालकिला पर हुए हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से आधिकारिक तौर पर ...


thumb

मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का सख्त रुख, वोटर ID पर आपातकालीन कदम ...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन को अनिवार्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सुर...


thumb

न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने जीता विश्वास मत, बने रहेंगे नेशनल पार्ट...

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को कॉकस में हुए विश्वास मत में समर्थन हासिल कर लिया। वह सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी के नेता बने रह...


thumb

अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

अमेरिका के ओहियो में भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है।