जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

Posted On:- 2026-08-01




रायपुर(वीएनएस)। कवर्धा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ;JNVST-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओड़ियाकला के प्राचार्य ने बताया कि जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने पाल्य का आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/nvsgov.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त कर सकें।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...