सीईओ ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन व सीएमटीसी का किया अवलोकन

Posted On:- 2026-08-01




राजनांदगांव (वीएनएस)। मौसमी बीमारियों से निपटने को तैयार स्वास्थ्य विभाग; मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का अवलोकन किया। इस  दौरान उन्होंने लखपति दीदी, कैडर व संकुल पदाधिकारी से चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। 

इस दौरान बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वसहायता समूह के 60 सदस्यों को 9 दिवसीय सोलर दीदी का प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने संकुल एवं सीएमटीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने स्टेट हाई स्कूल पहुंचकर सोलर दीदियों से मुलाकात की। उन्होंने सोलर दीदियों से चर्चा की एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सोलर दीदी के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक सोलर स्थापित कराएं।




Related News
thumb

“सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम, बेमेतरा को बनाएं प्रदेश का अग्...

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...


thumb

अनुकूलता का राग और प्रतिकूलता का द्वेष छोड़ें : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा


thumb

विधानसभा अध्यक्ष को मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने भेंट की 'गाय एक अनुस...

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...


thumb

जशपुर में अमानक पनीर व डेयरी एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्...

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।


thumb

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्...

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...


thumb

महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...