नारायणपुर (वीएनएस)। जिले के मांझी-चालकी एवं बस्तर पंडुम प्रतियोगिता के विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में 30 जुलाई 2026 को महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत का परिचय कराया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक जनजातीय जीवनशैली तथा लोक परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस प्रतिनिधिमंडल को 27 जुलाई 2026 को नारायणपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। रवाना होने के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल ने हरी झंडी दिखाकर दल को शुभकामनाओं के साथ विदा किया और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बस्तर पंडुम के जनजातीय आभूषण विधा के विजेता मुंगड़ी कोर्राम एवं सुदनी दुग्गा शामिल रहे। वहीं मांझी-चालकी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम ध्रुव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई तथा करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम भी दल में शामिल रहे।
राष्ट्रपति से हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक आभूषण, सामाजिक व्यवस्था, रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। यह मुलाकात नारायणपुर एवं पूरे बस्तर संभाग के लिए गौरव का विषय रही। इससे देशभर में बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ-साथ जनजातीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...
विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...