नारायणपुर (वीएनएस)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके तहत देशभर के लगभग 10,000 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 1 करोड़ से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह अभियान केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, खेल अकादमियों, खेल संघों, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, माई भारत स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, नशा मुक्ति केंद्रों तथा अन्य युवा संगठनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर युवाओं को ‘नशामुक्ति संकल्प’ भी दिलाया जाएगा।
अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, औद्योगिक एवं आध्यात्मिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की है।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...
विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...