सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों और सीएमओ के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। 1 अगस्त को नगर पंचायत सीएमओ सुशील चौधरी का तबादला कर दिया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में बिलाईगढ़ के इंद्रा मार्केट के पास 'बिलाईगढ़ बंद एवं चक्का जाम' के आह्वान पर बड़ी संख्या में व्यापारी, नागरिक और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के लोग धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों ने गौरव पथ का अधूरा निर्माण पूरा करने, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू करने, मेन रोड से गुजरने वाली सभी बसों का बिलाईगढ़ में संचालन सुनिश्चित करने तथा तत्कालीन सीएमओ सुशील चौधरी को हटाने की मांग की थी।
आंदोलन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि नगर विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीएमओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि नगर हित की अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा और बिलाईगढ़ नगर पंचायत सहित दोमुहानी मुख्य सड़क पर लगातार चक्का जाम किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी य...
विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत चातुर्मासिक प्रवचनमाला में शनिवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सेमुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान क...
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों के ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...