व्यापार, युवा एवं स्वावलंबन को नई दिशा देगा चेम्बर का वार्षिक अभियान : भसीन

Posted On:- 2026-08-03




भिलाई (वीएनएस)। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई व स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के शेष महीनों में व्यापार, उद्योग, युवा जागरूकता एवं स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यह आयोजन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजन सम्पन्न होंगे।

अजय भसीन ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा, युवाओं को स्वावलंबन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अभियान की शुरुवात हो चुकी है। 16 जुलाई से कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर प्रारंभहुआ था। शनिवार को इस शिविर का द्वितीय सत्र का समापन हुआ। इस शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठान के कर्मकारों ने प्रशिक्षण लिया।

इस अभियान की शुरुआत अगस्त माह से होगी। 22 अगस्त से 2 अक्टूबर तक शहर के 10 स्कूलों एवं 10 महाविद्यालयों में जिंदगी न मिलेगी दोबारा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ता विद्यार्थियों को स्वावलंबन, भारतीय संस्कार, नैतिक जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण तथा जीवन में सही दिशा के महत्व पर प्रेरक विचारों से अवगत कराएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। इसी क्रम में देश के भविष्य माने जाने वाले जेन जेड वर्ग के 30 चयनित युवाओं को 17 अगस्त से 23 अगस्त तक अहमदाबाद के अध्ययन भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान उन्हें भविष्य के व्यापार एवं उद्योग, नवाचार, स्टार्टअप, आधुनिक तकनीक तथा उद्यमिता के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी। 



Related News
thumb

रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 600 से ज्यादा किरायेदा...

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों पर नजर रखने के उद्देश्य से थाना सिलतरा क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान च...


thumb

दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर बच्चों ने लिया सद्गुणों के वि...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा, और जीवन में सद्गुणों के विकास का...


thumb

खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

अब तक जिस दुनिया को नन्हीं जीविका सिर्फ देखती थी, अब उसे वह सुन भी सकेगी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की इस


thumb

2024 बैच के 5 परिवीक्षाधीन IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना

राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण अवधि के तहत नई अस्थायी पदस्थ...


thumb

महाखुलासा पार्ट 2 : क्रेशर प्लांट अवैध तो बारूद किसकी अनुमति से फूटा?

BRO (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) की सड़क परियोजना की आड़ में कथित अवैध खनन और क्रेशर संचालन का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।


thumb

बूढ़ा महादेव मंदिर से विजय शर्मा ने किया 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्...

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ ...