भोरमदेव सरस मेला को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, डिप्टी सीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Posted On:- 2026-08-05




कबीरधाम (वीएनएस)। श्रावण मास में कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव सरस मेला में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेले को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की है। उन्होंने सभी दुकानदारों, शिविर संचालकों और श्रद्धालुओं से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव धाम आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है कि वह इस पवित्र स्थल की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से भोरमदेव परिसर को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालु और दुकानदार प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करें। साथ ही दुकानदारों एवं शिविर संचालकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरा केवल निर्धारित कचरा वाहन और डस्टबिन में डालने का आग्रह किया। श्रद्धालुओं से घर से कपड़े का थैला और पानी की बोतल साथ लाने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, मितानिनों और स्वच्छाग्रहियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के पालन की शपथ दिलाई। सभी ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरे का पृथक्करण करने और अपने गांव तथा भोरमदेव धाम को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कबीरधाम जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने और इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।



Related News
thumb

आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी : मुख्यमंत्री साय

खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का आधार है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि और किसानों की समृद्धि को...


thumb

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन: पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठ...

राज्य के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय से वनवासियों के हित में साझ...


thumb

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भ्रमण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आनंद और उनकी विशेषज्ञ टीम ने जिला विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा का भ्रमण कर यहां संच...


thumb

अज्ञान ही जन्म-मरण के चक्र का सबसे बड़ा कारण : मुनिसंवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के दौरान मंगलवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा कि संसार में...


thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...