कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

Posted On:- 2026-08-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी मांगें एवं समस्याएं शामिल थीं।

कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता तथा शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई करने पर जोर दिया।




Related News
thumb

तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, व...

तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।


thumb

पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास विद्यार्थियों के ल...

छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन...


thumb

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जा...


thumb

IDBI बैंक की सीएसआर से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (C...


thumb

कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार केन्द्र प्राथ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्त...