जशपुरनगर (वीएनएस)। तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभाग ने बताया कि तुमला से मेंडर-ओडिशा सीमा तक 12.80 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा 27 करोड़ 73 लाख 31 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूरी कर 5 जून 2026 को निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया गया है तथा कार्य पूर्ण करने के लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित है।
विभाग के अनुसार वर्तमान में वर्षा ऋतु के कारण डामरीकृत सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य प्रारंभ करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे आवागमन और अधिक प्रभावित होगा। मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले की सड़कों के रखरखाव एवं निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जा...
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (C...
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्त...