मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा

Posted On:- 2026-08-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जाते है और लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रामपति बाई की पुत्री दिव्यांग श्रवण बाधित का हुआ त्वरित समाधान जशपुर जिले के रामपति बाई ग्राम गिरहलडीह पोस्ट लोधमा तहसील कुनकुरी के निवासी अपने दिव्यांग श्रवण बाधित बेटी के (कान से कम सुनना) के कारण मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उपस्थित होकर श्रवण यंत्र की मांग की गई थी।

आवेदन में बताया गया कि मेरी बेटी दिपीका कुमारी जो कि ठीक से सुन नही पा रही थी जिसके कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है। ये आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ग्राम पतराटोली विकासखण्ड दुलदुला में कक्षा 9 वीं में पढ़ाई करती है।

मांग दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग ने संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुलदुला जिला जशपुर को दिपीका कुमारी को श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए कहा गया।

दिपीका कुमारी को श्रवण यंत्र प्राप्त हो जाने पर बताया गया कि पहले कक्षा में शिक्षक के द्वारा पढ़ाया गया विषय अच्छे से सुनाई नहीं देता था। अब श्रवण यंत्र मिल जाने के कारण कक्षा में पढ़ाया गया विषय समझ में आ रहा है। इसके लिए दीपिका कुमारी ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।




Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, व...

तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।


thumb

पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास विद्यार्थियों के ल...

छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन...


thumb

IDBI बैंक की सीएसआर से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (C...


thumb

कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार केन्द्र प्राथ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्त...