पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

Posted On:- 2026-08-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सीजेआईटी जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीजेआईटी जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक शाखा में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।

संस्था स्तर पर सीट आवंटन के लिए पंजीयन 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को मेरिट सूची जारी होगी तथा 13 एवं 14 अगस्त 2026 को प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग, पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम आवंटन संबंधी विस्तृत जानकारी https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। वहीं प्रवेश नियम एवं अन्य जानकारी  CGIT, जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर देखी जा सकती है। पंजीयन अथवा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8821026945, 8109517732 एवं 7693890308 पर संपर्क कर सकते हैं। 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।




Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, व...

तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।


thumb

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जा...


thumb

IDBI बैंक की सीएसआर से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (C...


thumb

कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार केन्द्र प्राथ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्त...