कुआकोंडा में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं

Posted On:- 2026-08-05




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विगत दिवस जिले के कुआकोंडा विकासखंड में नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत कुआकोंडा की सरपंच सुनीता बघेल, उपसरपंच मंगल बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आधार संबंधी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान सीएससी जिला प्रबंधक मिथलेश साहू ने तहसीलदार एवं तहसील कार्यालय कुआकोंडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आधार सेवा केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि अब नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवीन आधार सेवा केंद्र के संचालन से सभी आवश्यक सेवाएं कुआकोंडा में ही उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों के समय, धन और श्रम की बचत होगी तथा आधार सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान एवं सुगम बनेगी।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...