सुविधाओं से लैस नए आधार सेवा केन्द्र का विधायक सिन्हा ने किया उद्घाटन

Posted On:- 2026-08-05




महासमुंद (वीएनएस)। जिले के निवासियों को शासकीय दस्तावेजों और पहचान पत्र से जुड़ी सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय महासमुंद में ग्राउंड फ्लोर, वार्ड नं 29, बरोडा चैक के पास नए आधार सेवा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा फीता काटकर नए आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, यूआईडीएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं बीएलएस इंटरनेशनल के रीजनल मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण किया और उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

उद्घाटन अवसर पर अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि इससे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। यूआईडीएआई प्रोजेक्ट मैनेजर एवं बीएलएस इंटरनेशनल के रीजनल मैनेजर ने केंद्र की कार्यप्रणाली और नागरिकों को दी जाने वाली उत्कृष्ट डिजिटल सेवाओं की जानकारी साझा की।

यह नवीन आधार सेवा केंद्र आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है, जहाँ नागरिकों को एक ही छत के नीचे आधार नामांकन और अद्यतन की त्वरित व बाधा-रहित सुविधा मिलेगी। जिला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अब कम समय में अपने जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) विवरण और बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करा सकेंगे। केंद्र पर उपलब्ध मुख्य सेवाओं में नया आधार नामांकन, बच्चों और वयस्कों के लिए नया आधार कार्ड बनाना, बायोमेट्रिक अपडेट- फिंगरप्रिंट, आइरिस (आंखों की स्कैनिंग) और फोटो अपडेट (5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य अपडेट सहित)। डेमोग्राफिक अपडेट- नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि में सुधार या बदलाव। दस्तावेज अपलोड -पहचान और पते के प्रमाण हेतु आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन व अपलोड शामिल है।

आधार सुविधा केन्द्र सप्ताह के सातों दिन (सोमवार से रविवार) सुबह 9ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक खुलेगा। सेवा का लाभ लेने के लिए केन्द्र जाकर अथवा ऑनलाइन स्लॉट बुक करके लिया जा सकता है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे अपने आधार अद्यतन व नामांकन से जुड़े कार्यों के लिए इस नए केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाएं।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...