बेमेतरा (वीएनएस)।- राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा भी नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। जिला बेमेतरा के शिक्षा विभाग को अब तक 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, शिक्षक की मांग, स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, आधारभूत अधोसंरचना, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यालयों के उन्नयन जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। विभाग द्वारा इन शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए 96 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है।
निराकृत शिकायतों में से 63 मामलों में नागरिकों ने सकारात्मक फीडबैक देते हुए समाधान पर संतोष व्यक्त किया है, जबकि शेष शिकायतों में फीडबैक की प्रक्रिया जारी है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि शिक्षा विभाग नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभान्वित नागरिकों ने कहा कि उनकी शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान होने से उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उनका कहना है कि सीएम हेल्पलाइन आमजन और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन गई है, जहां प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और समयबद्ध ढंग से उसका निराकरण किया जा रहा है।
राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुशासन की अवधारणा धरातल पर साकार हो रही है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...
जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...
अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...