सीएम हेल्पलाइन बनी आमजन के भरोसे का माध्यम, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

Posted On:- 2026-08-06




जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी चारों शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, हितग्राहियों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

बेमेतरा (वीएनएस)।- राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति उनका विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसी क्रम में जिला बेमेतरा में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित प्राप्त चार शिकायतों का त्वरित निराकरण कर आवेदकों को आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। शिकायतों के समाधान के बाद सभी आवेदकों ने संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं संबंधित अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

ग्राम पंचायत मेहना के निवासी  आयुष ने जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिससे शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत तेंदुवा, जनपद पंचायत साजा निवासी  भोलूराम पटेल ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में अद्यतन कराने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र अद्यतन कर हितग्राही को उपलब्ध कराया गया।

वहीं नगर पालिका बेमेतरा निवासी  अजय यादव ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में आवश्यक सुधार कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया। संबंधित अधिकारियों ने समयबद्ध कार्रवाई करते हुए संशोधित जन्म प्रमाण पत्र जारी किया, जिससे आवेदक पूरी तरह संतुष्ट हुआ।

इसी तरह ग्राम गातापार, ग्राम पंचायत कोपेड़डीह निवासी  दीप सिंह ने मृतका श्रीमती चंद्रवती बाई साहू के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया और शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

चारों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। सीएम हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में प्रभावी माध्यम बनकर लोगों को त्वरित राहत प्रदान कर रही है तथा सुशासन की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




Related News
thumb

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...


thumb

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम

राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...


thumb

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...


thumb

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्म...

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...


thumb

स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप से आसान हुआ जीवन

अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...