बिलासपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 10 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 63 हजार 560 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल (Albendazole) का सेवन कराया जाएगा। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले सकेंगे, उन्हें 17 अगस्त 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाना है। यह राष्ट्रीय अभियान प्रत्येक वर्ष दो चरणों में संचालित किया जाता है। जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पात्र बच्चों को उनकी आयु के अनुसार एल्बेंडाजोल की गोली प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में खिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक कृमि मुक्ति का लाभ पहुंचाया जा सके। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं, जिससे वे कृमि संक्रमण से सुरक्षित रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर...
जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त 2026 को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्र...
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...