बिलासपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन प्रगति, उपलब्धियों तथा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक तैयारी एवं अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा है कि विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित समस्त आवश्यक अभिलेख और जानकारी साथ लाना सुनिश्चित करें, ताकि समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 10 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 63 ...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर...
जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त 2026 को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्र...
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...