राग से विराग की ओर ले जाता है गिरनार नेमी तप : मुनि संवेगरत्न सागर

Posted On:- 2026-08-08




विवेकानंद नगर में 100 से ज्यादा श्रावक-श्राविकाओं ने शुरू किया गिरनार नेमी तप

रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस तप का 100 से अधिक श्रावक और श्राविकाओं ने मुनि संवेगरत्न सागर से संकल्प ग्रहण किया। गिरनार नेमी तप में एक दिन उपवास, एक दिन व्यासना होगा। कुल 9 उपवास व 9 व्यासना और अंतिम क्रम में एक तेला (लगातार तीन उपवास) और तप का पारणा होगा। 

धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने कहा कि राग से विराग की ओर गिरनार नेमी तप ले जाता है। संसार से मुक्ति की ओर ले जाए, ऐसा गिरनार नेमी तप है। संसार का राग, संसार का स्वार्थ है,राग और स्वार्थ से पीछे हटने का उपक्रम गिरनार नेमी तप है। राग ही स्वार्थ की पूर्ति करता है। संसार में कहा जाता है कि कोई किसी के बिना नहीं रह सकता लेकिन ऐसा नहीं है। व्यक्ति संसार के मोह, माया में उलझकर रहता है। कुछ दिनों के बाद व्यक्ति अपनी दिनचर्या में आ जाता है। संसार में किसी का काम किसी के बगैर नहीं रुकता है। 

मुनिश्री ने कहा कि जिन शासन में देव,गुरु और धर्म का सानिध्य मिला है। आप संशय की स्थिति में रहोगे तो कुछ नहीं होगा। गुरु की शरण में जाओगे,धर्म सभा में बैठोगे और जिज्ञासा नहीं रहेगी तो प्रवचन मात्र सुन ही सकोगे। यदि आप के भीतर जिज्ञासा का भाव है तो आप में सीखने का भाव आएगा और उस सीख को अपने जीवन में अपनाकर आत्म कल्याण की ओर अग्रसर होंगे।आत्मकल्याण करना है तो, संसार में आप जिस रथ में सवार होकर भागते जा रहे हो, आपको लौटना ही होगा। ब्रह्मचर्य का तात्पर्य है,ब्रम्ह अर्थात आत्मा और चर्य अर्थात रहना। जो आत्मा में रहता है वह ब्रह्मचर्य है। आत्मा से जुड़ने के लिए ही गिरनार नेमी तप किया जा रहा है।

100 से अधिक तपस्वियों का हुआ विजय तिलक, लाभार्थी परिवार ने किया सम्मान
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया एवं महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में प्रवचन के बाद मुनि संवेगरत्न सागर के सानिध्य में गिरनार नेमी तप की क्रियाविधि शुरू हुई। लाभार्थी परिवार ने भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया। तप कल्याणक कलश की स्थापना हुई। 100 से अधिक तपस्वियों ने गिरनार नेमी तप प्रारंभ किया। लाभार्थी परिवार ने तपस्वियों का विजय तिलक व माला से सम्मान किया। लाभार्थी परिवार ने श्रीफल,अक्षत और रोकड़ से सभी तपस्वियों को बधाया। लाभार्थी परिवार ने तप का कलश स्थापित किया। तप के क्रम में 45 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं का पंच परमेष्ठी श्रेणी तप जारी है। 49 दिवसीय इस तप की दूसरी श्रेणी का 7 अगस्त को दूसरा उपवास रहा।तपस्वी 8 अगस्त को व्यासना करेंगे। सर्वमंगलमय वर्षावास में रोजाना ज्ञान की गंगा बह रही है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं जिनवाणी का श्रवण कर आत्मकल्याण की ओर अग्रसर हो रहे हैं।



Related News
thumb

शिक्षा विभाग ने 700 शिक्षकों का ट्रांसफर किया, 400 नाम रुके

प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।


thumb

24 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग में बड़े पैमाने पर नई पदस्थापना

न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।



thumb

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोश...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए।


thumb

सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन


thumb

नौकरी देने वाले बनें: रिसाली कॉलेज में छात्रों को विधायक चंद्राकर क...

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक