‘वोकल फॉर लोकल’ से मिल रही नई पहचान, सरोज पाण्डेय ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

Posted On:- 2026-08-08




दुर्ग (वीएनएस)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों से तैयार हस्तकरघा उत्पादों की सराहना की और बुनकरों से संवाद कर उनके कार्यों की प्रशंसा की।

सरोज पाण्डेय ने कहा कि भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। हथकरघा उद्योग न केवल देश की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों के माध्यम से हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रदर्शनी के दौरान उन्होंने बुनकरों की समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि सरकार हथकरघा क्षेत्र के विकास, आधुनिकीकरण और बेहतर विपणन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को अपनाकर ही उनकी कला, परंपरा और रोजगार को सशक्त बनाया जा सकता है।

इस प्रदर्शनी ने स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हस्तनिर्मित उत्पादों में रुचि दिखाई।



Related News
thumb

शिक्षा विभाग ने 700 शिक्षकों का ट्रांसफर किया, 400 नाम रुके

प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।


thumb

24 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग में बड़े पैमाने पर नई पदस्थापना

न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।



thumb

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोश...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए।


thumb

सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन


thumb

नौकरी देने वाले बनें: रिसाली कॉलेज में छात्रों को विधायक चंद्राकर क...

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक