विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

Posted On:- 2026-08-08




राजनांदगांव (वीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। 

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज जज कॉलोनी के पास रामकृष्ण नगर वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव पहुंचकर 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.15 बजे कृष्ण कुंज रामकृष्ण नगर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 3 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.10 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव पहुंचकर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 3.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 10 अगस्त को सुबह 7 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 7.10 बजे नंदई चौक राजनांदगांव पहुंचकर कांवड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 8 बजे नंदई चौक से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 8.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर क्लब चौक पहुंचेंगे एवं महाकाल यात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.50 बजे बसंतपुर क्लब चौक से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...