अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

Posted On:- 2026-08-08




राजनांदगांव (वीएनएस)। जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथवा आपातकालीन सूचना पर प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करती है। 

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी एके सिंह  ने बताया कि ग्राम मोहंदी स्थित जया केमिकल व जालबांधा केमिकल प्लांट, कोरिनभाठा राजनांदगांव स्थित अंशदीप इलेक्ट्रानिक एवं फर्नीचर शोरूम, दादा बस सर्विस कंपनी के 5 बस, ग्राम बांकल में मालगाड़ी में कोयला बोगी में आग, ग्राम बुद्धफरदा स्थित रामदेव रिफायनरी प्लांट, ग्राम पार्रीकला में अग्रवाल राईस मिल में आगजनी की सूचना पर विभाग की प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया। समय पर की गई कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका गया।

इसी तरह अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा आग बुझाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, भवनों में फंसे लोगों के सुरक्षित रेसक्यू तथा अन्य आपातकालीन परिस्थतियों में भी प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करती है। मोहारा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस रिसाव की गंभीर घटना होने की सूचना मिलने पर फायर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गैस लगभग 100 से 200 मीटर के क्षेत्र में फैलने लगी। जिससे कर्मचारियों एवं आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। टीम द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में सावधानी एवं तकनीकी दक्षता के साथ गैस रिसाव वाले क्षेत्र में प्रवेश किया। टीम ने रिसाव के स्रोत की पहचान कर तकनीकी उपायों से क्लोरिन गैस के रिसाव को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर पूरी तरह बंद किया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा राजनांदगांव द्वारा समय-समय पर विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेज, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाती है।




Related News
thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...