बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश-लैंड हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Posted On:- 2026-08-09




मुंबई(वीेएनएस)।पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर निकल गया। इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में बारामती के पास हुए एक विमान हादसे में अजीत पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई थी।
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर आज दोपहर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश-लैंड हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 12:35 बजे एयरपोर्ट परिसर के अंदर, रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुआ। राहत की बात यह रही कि प्लेन में सवार दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई और एयरक्राफ्ट को भी मामूली नुकसान ही पहुंचा है। बता दें कि इसी शहर में करीब सात महीने पहले हुए एक प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत हो गई थी।
रनवे से बाहर निकला एयरक्राफ्ट
सीनियर पुलिस ऑफिसर संदीप सिंह गिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया था। इस प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे। हादसे के वक्त दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को भी चोट नहीं आई।
कैसे हुई यह घटना?
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट पहले लिंक ब्रावो से रनवे पर आया और टेक-ऑफ की कोशिश की, लेकिन टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट को दूसरे छोर से दोबारा टेक-ऑफ के लिए ले जाया गया, जहां एक बार फिर टेक-ऑफ रोकना पड़ा। इस प्रक्रिया के दौरान स्पीड ज्यादा होने की वजह से प्लेन रनवे पर रुक नहीं पाया और पक्की सतह से बाहर निकलकर दाईं ओर चला गया। इसे भी पढ़ें: टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA
जनवरी में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले जनवरी में बारामती एयरपोर्ट के पास लियरजेट 45 प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें अजीत पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई थी। VSR वेंचर्स के उस प्लेन में 66 साल के एनसीपी नेता, उनके सिक्योरिटी ऑफिसर, अटेंडेंट और दो पायलट कैप्टन सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक मौजूद थे। यह हादसा 28 जनवरी को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश करते समय हुआ था।
.



Related News
thumb

नीट विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान बोले, मेरे लिए ...

नीट पेपर लीक विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए...


thumb

लाठी-बंदूक से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल, रांची में चल रहे छात्र आं...

रांची में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को पूरी पारद...


thumb

ममता बनर्जी के काफिले पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC ...

पश्चिम बंगाल के बिजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव और चप्पल फेंकने की घटना हुई, जिसे ममता ने बीजेपी...


thumb

झारखंंड छात्र आंदोलन: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10...

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली पर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने सीबीआई जांच की मांग खारिज कर सीआईडी और ईडी से जांच कर...


thumb

आरक्षण में क्रीमी लेयर की बात करना सामाजिक न्याय के खिलाफ : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर आरएसएस प्रमुख के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।