पटना(वीएनएस)।रांची
में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी
जारी रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को पूरी
पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने विपक्ष पर
राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बातचीत से समाधान निकालने और दोषियों पर
कार्रवाई करने की बात कही।
रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखंड
के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली का विरोध
कर रहे युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का वादा किया है।
'झारखंड आदिवासी दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घर
की समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकल सकता है, लाठी या बंदूक से नहीं।
हथियार तो सीमा पर दुश्मनों का सामना करने के लिए होते हैं। उन्होंने
छात्रों को आश्वस्त किया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं
जाएगा।
विपक्ष पर राजनीति करने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने बीजेपी
और अन्य विरोधी दलों पर झूठ फैलाकर राज्य के युवाओं को गुमराह करने का आरोप
लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए राज्य के माहौल को खराब
करने और आंदोलन का राजनीतिकरण करने में लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के
जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां
युवाओं पर लाठियां चलाई गईं और उन्हें देशद्रोही तक कहा गया, लेकिन झारखंड
सरकार छात्रों पर बल प्रयोग करने के पक्ष में नहीं है।
सोरेन ने कहा, छात्रों को दिलाएंगे न्याय
हेमंत
सोरेन ने कहा कि युवाओं की चिंता उनकी अपनी चिंता है। उन्होंने कहा, "हमने
चोरी पकड़ी है और हम ही न्याय दिलाएंगे।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन
कर रहे छात्रों से अपील की कि वे अपने आंदोलन के लिए किसी राजनीतिक दल का
सहारा न लें, क्योंकि न्याय पाना उनका अधिकार है और सरकार इसके लिए पूरी
तरह प्रतिबद्ध है। इसे भी पढ़ें: JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध
में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto
16वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन और छठे दौर की वार्ता
भर्ती
परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को
16वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसमें 6 छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
बैठे हैं। इस बीच, रांची के राजकीय अतिथि गृह में सरकार और आंदोलनकारियों
के प्रतिनिधियों के बीच छठे दौर की बातचीत हुई। छात्र JPSC और JSSC में
सुधार के साथ-साथ पूरे मामले की जांच CBI या राज्य से बाहर के उच्च
न्यायालय के रिटायर जज की कमेटी से कराने की मांग कर रहे हैं।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए...
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर निकल गया। इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और विमान को मामूली नु...
पश्चिम बंगाल के बिजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव और चप्पल फेंकने की घटना हुई, जिसे ममता ने बीजेपी...
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली पर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने सीबीआई जांच की मांग खारिज कर सीआईडी और ईडी से जांच कर...
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर आरएसएस प्रमुख के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।