सुकमा के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, PGDCA एवं DCA में निःशुल्क प्रवेश शुरू

Posted On:- 2026-08-10




अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित

सुकमा, (वीएनएस)।जिले के छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के स्थानीय विद्यार्थियों के लिए पीजीडीसीए एवं डीसीए कम्प्यूटर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एवं शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर से सम्बद्ध संस्था विश्व भारती इंस्टीट्यूट द्वारा इन पाठ्यक्रमों का संचालन प्रारंभ किया गया है। प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है।

   पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा डीसीए में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। दोनों पाठ्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं गैर-आवासीय हैं। प्रवेश के समय डीसीए अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची तथा पीजीडीसीए अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची प्रस्तुत करनी होगी। कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को देखते हुए यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

   जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्राधिकार के अधिकारियों एवं मैदानी अमले को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश एवं पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए  भोजपाल सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मो. 9713795379 अथवा  जी. कृष्णमूर्ति, सहायक ग्रेड-03 मो. 9817538084 से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने जिले के पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा के अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने तकनीकी ज्ञान एवं भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करें।



Related News
thumb

25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजनांदगांव के तत्वावधान म...


thumb

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन...

कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 एवं 7 अग...


thumb

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान: राजेश...

आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी ...


thumb

दवाई दुकानों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिए निर्देश व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में शन...


thumb

राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों क...


thumb

कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

कलेक्टर अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षे...