डरना नहीं है, भागना नहीं है! अमित शाह छात्र प्रदर्शन पर संसद में देंगे जवाब, सरकार का विपक्ष को संदेश

Posted On:- 2026-08-10




नई दिल्ली(वीएनएस)।केंद्र सरकार ने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने का प्रस्ताव दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर विपक्ष की चिंताओं और पुलिस कार्रवाई का विस्तृत जवाब देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते विपक्ष सदन को चलने दे। उन्होंने विपक्ष को शाह का पूरा जवाब सुनने के लिए 'डरना नहीं है, भागना नहीं है' कहकर चुनौती भी दी।
सोमवार को केंद्र सरकार ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने का एक संभावित रास्ता सुझाया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष की चिंताओं का जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिसमें 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा भी शामिल है। हालांकि, रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया कि अगर वे चाहते हैं कि गृह मंत्री जवाब दें, तो उन्हें संसद का कामकाज चलने देना चाहिए।
अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद जब अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो रीजीजू ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले दिन से यह मांग कर रहे थे कि गृह मंत्री अमित शाह को (छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर) जवाब देना चाहिए। 
रीजीजू ने कहा कि मैं सरकार की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के मामले को लेकर चर्चा के लिए तैयार है और पूरा जवाब देने के लिए तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष से अनुरोध है कि उन्हें गृह मंत्री के जवाब के समय डरना नहीं है, भागना नहीं है। उन्हें पूरा जवाब सुनना पड़ेगा। रीजीजू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में भी यह बात कही गई है कि सरकार विस्तार से चर्चा और जवाब देने को तैयार है।
इस दौरान विपक्ष के सदस्य सदन में नारेबाजी करते रहे। मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा है। यह और अन्य मुद्दों को लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है। शाह के सदन में नहीं आने के विपक्ष के आरोपों पर सरकार की ओर से पिछले दिनों कहा गया था कि गृह मंत्री अमित शाह पूरे दिन संसद में रहते हैं। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आसन के समीप आकर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि वे गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग कर रहे थे और अब जब संसदीय कार्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि गृह मंत्री सदन में चर्चा का जवाब देने को तैयार हैं तो सदन की कार्यवाही चलने देनी चाहिए



Related News
thumb

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने पीएम मोदी और अमित ...

संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने का सरकार का प्रयास विफल रहा, क्योंकि विपक्ष अयोध्या राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री व ...


thumb

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेम...

JPSC-JSSC छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी...


thumb

जंतर-मंतर पर स्टूडेंटस के लिए आवाज, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीच...

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार है और वह विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। जब किसी भाजपा शासित राज्य में छात्रो...


thumb

शरद पवार के बाद स्टालिन भी आएंगे पीएम मोदी के साथ! भारत का चुनावी ...

तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर DMK लगातार दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व की चिंता उठा रही है। पार्टी सांसद कनिमोझी ने हाल में साफ कहा कि DMK अपने पु...


thumb

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम', जानिए क्यों 80वां Indepe...

कार्यक्रम के नए क्रम के बारे में बताते हुए रक्षा सचिव आरके सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब हम इस क्रम का पालन कर रहे हैं। क्रम यह है कि वे (प्रधान...