हिरानी की इस फिल्म पर फिदा हैं राजामौली, बताया 21वीं सदी की अपनी पसंदीदा फिल्म...

Posted On:- 2026-08-12




मुंबई (वीएनएस)। राजकुमार हिरानी की फिल्मों के लाखों फैंस हैं, लेकिन जब फैन लिस्ट में एस. एस. राजामौली जैसा बड़ा नाम जुड़ जाए तो बात खास हो जाती है। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले राजामौली ने राजकुमार हिरानी की ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ को 21वीं सदी की अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म बताया है।

हिरानी के कॉन्सेप्ट के मुरीद हैं राजामौली
राजामौली ने फिल्म की अनोखी कहानी और कॉन्सेप्ट की तारीफ करते हुए बताया कि ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ ने उन्हें पूरी तरह प्रभावित किया था। यह राजकुमार हिरानी के लिए बड़ी तारीफ मानी जा रही है, क्योंकि हिरानी की ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

2003 में रिलीज हुई थी ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’
साल 2003 में रिलीज हुई ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ राजकुमार हिरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल और रोहिणी हट्टंगड़ी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को 2004 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।

डिजिटल दुनिया में भी हिरानी का जलवा
राजकुमार हिरानी ने हाल ही में ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के साथ डिजिटल डेब्यू किया है। शो में उनके बेटे वीर हिरानी और अरशद वारसी नजर आए हैं। साइबरक्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के कॉम्बिनेशन वाले इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह जियोहॉटस्टार के बड़े शोज में शामिल हो गया है। शो कई भारतीय भाषाओं में भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है।



Related News
thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन...

भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...


thumb

‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के


thumb

‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया बड़ा बयान, जानें क्य...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट तुम्बाड 2 के बारे में खुलकर बात की है, और बताया है कि दर्शक पहले पार्ट के लंबे इंतज़ार वाले सीक्वल ...


thumb

मोहनलाल की L367 का बड़ा ऐलान, डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम...

भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा - ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है।


thumb

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के गाने ‘माहिया’ में महसूस करें पहली मोहब्बत का जादू

'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...