कोंडागांव (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर नारायणपुर से बीजापुर के कर्रेगुट्टा के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व और वन मंत्री केदार कश्यप के साथ निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ की रैली आज नारायणपुर से शुरू होकर कोंडागांव जिले के ग्राम कड़ेनार पहुंचने पर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए रैली का उत्साहवर्धन किया। रैली में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने रैली में शामिल, जनप्रतिनिधियों, जवानों और नागरिकों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए आगे गंतव्य की ओर रवाना हुए।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री का बिहान की महिलाओं ने भी हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि शासन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को गांव की आर्गेनिक खेती को आगे बढ़ाने और इसे एक ब्रांड के रूप में स्थापित करते हुए आय में वृद्धि के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...
जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।