कोंडागांव (वीएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर और साइबर जागरूकता आयोजित किया गया। अधिकार मित्र- तरुणा ध्रुव के द्वारा मुफ्त विधिक सहायता (15100): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से गरीब, वंचित, महिलाओं और बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
बच्चों व के अधिकार: पॉक्सो (POCSO) एक्ट, , मानव तस्करी रोकने और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही नेशनल लोक अदालत में जमीनी विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण आदि का राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा, ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता, FIR प्रथम सुचना रिपोर्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,के संबंध में जानकारी दी। शिविर में वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आम नागरिकों को किसी भी अनजान कॉल, लॉटरी या फाइनेंस कंपनी के प्रचार प्रसार के झांसे या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी से भी अपना बैंक विवरण या OTP साझा न करने की सलाह दी गई।शिविर में साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने तथा मुफ्त विधिक सलाह एवं सहायता के लिए 15100 हेल्पलाइन या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में अधिकार मित्र तरुणा ध्रुव व पुर्णिमा भंडारी प्राचार्य महोदया व समस्त स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...
जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।