रायपुर (वीएनएस)। टाटीबंध क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपए कीमत के 16 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में आमानाका पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने GPS लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक की लगातार निगरानी करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को प्रार्थी ने सूचना दी कि वह ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका था। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए वह ट्रक को खड़ा कर कुछ देर के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई।
सूचना मिलते ही थाना आमानाका में अपराध दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की।
GPS लोकेशन बनी पुलिस के लिए अहम सुराग
पुलिस टीम ने GPS से मिल रही लोकेशन के आधार पर चोरी किए गए ट्रक का लगातार पीछा किया। संभावित रास्तों पर निगरानी और समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज दो घंटे में ट्रक को बरामद कर लिया। मामले में संलिप्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर रॉबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई।
पुलिस ने चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतो...
ग्राम पंचायत नगरदा में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्क...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा ...
स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया