सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान जिले में भी शुरू किया गया है। पुलिस प्रशासन सात अलग-अलग थीम के जरिए जिलेभर में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताएगा।
जिले के एसपी सुनील शर्मा ने प्रेसवार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को डिजिटल सतर्कता और बेसिक साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।
वहीं बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में UPI फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल को लेकर टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत साइबर जागरूकता सेल्फी और QR कोड के माध्यम से लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। OTP, PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। पुलिस का संदेश है कि सतर्क और सावधान रहकर ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतो...
ग्राम पंचायत नगरदा में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्क...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा ...
स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया