सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ, जहां राज्यसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राष्ट्रीय गीत के बाद सांसद राठिया ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय धुन के बीच परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट में शामिल जवानों का उत्साहवर्धन किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिससे पूरे मैदान में उत्सव का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने प्रस्तुत की देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां
समारोह में शासकीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और पूरा खेलभांठा मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतो...
ग्राम पंचायत नगरदा में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्क...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा ...
स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया