बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का अपमान करने जैसे आरोप है। जहाँ तिरंगा झंडा को सूर्यास्त के पहले ही उतार लिया गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही GPS कैमरा से ली गई तस्वीर और वीडियो पंचायत के जिम्मेदार लोंगों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करने लगे है। आखिरकार पंचायत के सचिव और सरपंच क्यों सूर्यास्त के पहले पंचायत भवन में फहराएं झंडे उतरवा लिए? क्या इस बात की जानकारी उन्हें नही है? या जानबूझकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने झंडा उतार लिया गया?
ऐसे में अब जिला प्रशासन की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए सम्बंधित सरपँच और सचिव पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है तांकि आगे अन्य पंचायतों में इस तरह की लापरवाही न हो।
गौरतलब पहले भी इस पंचायत में तिरंगा का अपमान किया जा चुका है। ऐसा हम नहीं.. बल्कि वायरल फोटो वीडियो के जरिए बताया जा रहा है।
बहरहाल अब देखना होगा कि इस खबर के बाद जिम्मेदार पंचायत सचिव व सरपँच पर जिला प्रशासन क्या कुछ कार्रवाई करेगी ।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...