​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

Posted On:- 2026-08-15




​रायपुर (वीएनएस)। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

​उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।




Related News
thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...