कोरिया की बहनों का फौजी भाइयों के नाम प्यार, भेजीं हजारों राखियां

Posted On:- 2026-08-16




कलेक्टर रोक्तिमा यादव की पहल, अंबिकापुर में सैनिक भाइयों को की जाएंगी समर्पित’

कोरिया (वीएनएस)।  कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले से साढ़े 4 हजार राखियां फौजी भाइयों के लिए प्रेषित की गई हैं।

इन राखियों को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फौजी भाइयों को समर्पित किया जाएगा। राखियों के माध्यम से जिले की बहनों ने देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और भाईचारे की भावना व्यक्त की है।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं। उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। राखी का यह धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सैनिकों के प्रति पूरे समाज के विश्वास, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक भी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से तैयार इन राखियों के जरिए कोरिया जिले की बहनों ने अपने फौजी भाइयों को संदेश दिया है कि वे भले ही परिवार से दूर सीमा पर तैनात हों, लेकिन देशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।



Related News
thumb

PHC भाटगांव ने रचा सफलता का नया अध्याय, NQAS में 91.47% स्कोर के सा...

जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाटगांव ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल ...


thumb

शासकीय कन्या हाई स्कूल भटगांव में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाल...


thumb

सौर ऊर्जा से रोशन राहें, स्वच्छ पेयजल से आसान हुई जिंदगी

जिले के दूरस्थ, दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की पहल अब ग्रामीणों...


thumb

किताबों से बाहर निकला विज्ञान, कुड़ेली के बच्चों ने मॉडल से समझाए वै...

जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला कुड़ेली म...


thumb

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का...

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्...