शासकीय कन्या हाई स्कूल भटगांव में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Posted On:- 2026-08-16




शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

भटगांव (वीएनएस)। नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद पिछले सत्र की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली छात्राओं को राकेश पटेल ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
सम्मानित होने वाली छात्राओं में कक्षा 9वीं से दृष्टि केंवट (85.17%) और कशिश यादव (83.17%) शामिल रहीं। कक्षा 10वीं में कमलेश्वरी साहू (89.33%) और अनोखी (89.17%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 11वीं कला संकाय में ममता निषाद (77.6%) और भूमिका साहू (77.4%), विज्ञान संकाय में चंद्रप्रभा आदित्य (87.2%) और लीशा साहू (86%), जबकि वाणिज्य संकाय में प्राची केशरवानी (75.2%) और आंचल केशरवानी (75%) ने बेहतर अंक हासिल किए।

कक्षा 12वीं कला संकाय में सविता (81.4%) और प्रिंसी राव (81%), विज्ञान संकाय में वसुंधरा साहू (90.8%) और गीतू साहू (90.6%), जबकि वाणिज्य संकाय में आलिया परवीन (82%) और आरती यादव (76.6%) को सम्मानित किया गया।

सरकारी स्कूल की छात्राओं की उपलब्धि पर जोर
राकेश पटेल ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि मेहनत, लगन और बेहतर मार्गदर्शन से किसी भी विद्यार्थी को सफलता हासिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा को निजी स्कूलों से कम आंकने की धारणा बदलने की जरूरत है।

उन्होंने सभी सम्मानित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। समारोह का आयोजन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



Related News
thumb

PHC भाटगांव ने रचा सफलता का नया अध्याय, NQAS में 91.47% स्कोर के सा...

जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाटगांव ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल ...


thumb

सौर ऊर्जा से रोशन राहें, स्वच्छ पेयजल से आसान हुई जिंदगी

जिले के दूरस्थ, दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की पहल अब ग्रामीणों...


thumb

कोरिया की बहनों का फौजी भाइयों के नाम प्यार, भेजीं हजारों राखियां

कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा या...


thumb

किताबों से बाहर निकला विज्ञान, कुड़ेली के बच्चों ने मॉडल से समझाए वै...

जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला कुड़ेली म...


thumb

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का...

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्...