₹12 लाख के जेवर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और नकदी बरामद

Posted On:- 2026-08-17




यूपी-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 25 गंभीर अपराध दर्ज

बलौदाबाजार-भाटापारा (वीएनएस)। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और ₹61,950 नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

मामला 16 जुलाई 2026 का है। ग्राम रोहरा निवासी एवं दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली और बैग में रखे करीब 13 किलो चांदी तथा 70 ग्राम सोने के जेवर, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹12 लाख थी, लूटकर फरार हो गए।

शिकायत पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 404/2026 के तहत धारा 309(6) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले चार आरोपी पकड़े गए, पांचवां था फरार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कौशलेश त्रिपाठी फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार कौशलेश लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। तकनीकी विश्लेषण, सटीक सूचना तंत्र और विभिन्न टीमों के बीच समन्वय के जरिए पुलिस ने उसके छिपने के स्थान का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने सीतामढ़ी, कोरबा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी कौशलेश त्रिपाठी आदतन और खतरनाक अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान वह घातक हथियारों का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकता था।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रकरण की विवेचना जारी है।

पिस्टल, कारतूस और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पुरानी पिस्टल, मैगजीन में दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, ₹61,950 नकद और आरोपी का पैन कार्ड जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी: कौशलेश त्रिपाठी, पिता देवमणी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डेरावारी, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। फिलहाल उसका निवास गुलाब नगर, श्री पार्क, जामनगर, गुजरात बताया गया है।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...