संविदा पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन 20 अगस्त को

Posted On:- 2026-08-17




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)।  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत जिले में स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात चयन समिति की अनुशंसा के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित नर्मदा सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के पदवार पात्र एवं अपात्र सूची दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात ‘बिहान’ की वेबसाइट तथा जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। निर्धारित समयावधि में उपस्थित नहीं होने अथवा विलंब से उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सभाकक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।



Related News
thumb

आत्मा ही वास्तविक धन है, संसार में कोई गरीब नहीं : मुनि आगम सागर

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के 23 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे भव्य जिनालयों में सकल जैन समाज को एक साथ त्रिसंयोग धर्मलाभ का अलौकिक एवं पावन सुअवसर प्राप्त ...


thumb

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिं...

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...


thumb

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...


thumb

‘बिहान’ योजना से जय कुमारी को मिला मत्स्य पालन का संबल

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...


thumb

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...


thumb

महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरी...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...