उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित

Posted On:- 2026-08-17




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। गुरुकुल खेल मैदान में पेंड्रारोड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक  धर्मजीत सिंह, विधायक  प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर  विजय दयाराम के. एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीमती अंकिता साहू एवं  विजय काशीपुरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत सारबहरा की स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती अंकिता साहू द्वारा असाक्षर व्यक्तियों को नियमित अध्यापन कर साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वहीं माध्यमिक शाला मेदुका के ग्राम प्रभारी शिक्षक  विजय काशीपुरी ने 311 असाक्षरों का सर्वे कर 250 व्यक्तियों को महापरीक्षा में सम्मिलित कराने में अहम भूमिका निभाई। दोनों शिक्षकों के प्रयासों से जिले में साक्षरता अभियान को मजबूती मिली है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने उनके कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।



Related News
thumb

आत्मा ही वास्तविक धन है, संसार में कोई गरीब नहीं : मुनि आगम सागर

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के 23 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे भव्य जिनालयों में सकल जैन समाज को एक साथ त्रिसंयोग धर्मलाभ का अलौकिक एवं पावन सुअवसर प्राप्त ...


thumb

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिं...

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...


thumb

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...


thumb

‘बिहान’ योजना से जय कुमारी को मिला मत्स्य पालन का संबल

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...


thumb

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...


thumb

महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरी...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...