स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा चौपाल में गूंजा साक्षरता का संदेश

Posted On:- 2026-08-17




साक्षरता रैली, टॉर्च एवं मशाल रैली, उल्लास शपथ, सेल्फी प्वाइंट और शिक्षार्थियों के अनुभव रहे आकर्षण का केंद्र

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में उल्लास महा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के पर्व को साक्षरता के उल्लास से जोड़ते हुए जन-जन को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी  रजनीश तिवारी ने बताया कि उल्लास का मूल मंत्र ‘जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध’ है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को सशक्त बनाना है, जो किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। साक्षरता के साथ उन्हें जीवनोपयोगी ज्ञान, डिजिटल साक्षरता और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

       स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ग्राम प्रभारी एवं शिक्षकों के नेतृत्व में समुदाय के युवक-युवतियों, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों की सहभागिता से उल्लास साक्षरता रैली, मोबाइल टॉर्च रैली एवं उल्लास मशाल रैली निकाली गई। रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को साक्षरता के महत्व से अवगत कराया गया तथा नवसाक्षरों को 15 अगस्त को आयोजित महा चौपाल में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात प्रभात फेरी एवं साक्षरता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से उल्लास शपथ ली गई। नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव एवं सीखने की यात्रा साझा करते हुए बताया कि साक्षरता ने उनके आत्मविश्वास और दैनिक जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम में ‘मातृ साक्षरता’ तथा ‘अंगूठे से कलम तक सम्मान’ के तहत शिक्षार्थियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। वहीं सेल्फी प्वाइंट, साक्षरता रंगोली, नुक्कड़ नाटक और ‘उल्लास की घंटी’ जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को रोचक एवं आकर्षक बनाया। महा चौपाल में नवसाक्षर शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में शिक्षकों, ग्रामवासियों, स्वयंसेवकों एवं शिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।



Related News
thumb

आत्मा ही वास्तविक धन है, संसार में कोई गरीब नहीं : मुनि आगम सागर

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के 23 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे भव्य जिनालयों में सकल जैन समाज को एक साथ त्रिसंयोग धर्मलाभ का अलौकिक एवं पावन सुअवसर प्राप्त ...


thumb

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिं...

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...


thumb

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...


thumb

‘बिहान’ योजना से जय कुमारी को मिला मत्स्य पालन का संबल

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...


thumb

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...


thumb

महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरी...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...